समाज जागरण
शाहजहांपुर। थाना आरसी मिशन पुलिस ने रिमांड पर लिए गए एक शातिर आरोपी से फायरिंग में इस्तेमाल किया गया तमंचा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में 16 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गुवारी गांव निवासी मोहन अवस्थी एक मामले में कोर्ट में पेश होकर जेल भेजा गया था। पुलिस ने विवेचना के दौरान उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो उसने फायरिंग में प्रयुक्त तमंचा छिपाने की जानकारी दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मौके से एक तमंचा बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, मोहन अवस्थी के खिलाफ हत्या के प्रयास, धमकी, लूटपाट और अवैध असलहा रखने सहित कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि बरामद तमंचे को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी से अन्य आपराधिक मामलों में भी पूछताछ की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



