google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अमृत सरोवर तालाब पर लगे पोल को अराजक तत्वों ने तोड़ा।

ब्यूरो चीफ़ सोनभद्र। समाज जागरण

करमा/ सोनभद्र। स्थानीय विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत केकराही में बने अमृत सरोवर पर लगाए गए सीमेंट के पोल को अराजक तत्वों ने तोड़ा।ग्रामीणों में आक्रोश।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ककराही अमृत सरोवर पर सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए सीमेंट खंभे को अराजक तत्वों ने मंगलवार की रात तोड़ दिया। सुबह जब ग्रामीण तालाब पर बने सीसी सड़क पर टहलने निकले तो देखा कि शीतला मंदिर के पीछे लगे सीमेंट के खंभे आधा दर्जन आधे से टूट गए हैं यह किसने तोड़ा समझ से परे हैं ग्रामीणों ने स्थानीय थाना सहित जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया है लोगों कि मानें तो अराजक तत्वों द्वारा होली पर कुछ और गलत कर सकते हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)