समाज जागरण
राकेश कुमार मिश्रा ब्यूरो चीफ स ह प्रभारी मगध प्रमंडल
गया( बिहार) 21 फरवरी 2023:-
गया में प्रॉपर्टी डीलर की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई, अपराधियों ने सुबह के 6 बजे ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हत्या कर दी. चंदौती थाने के समीप ही वारदात को अंजाम दिया गया. घटना की जानकारी के बाद सहायक पुलिस अधीक्षक सह विधि व्यवस्था डीएसपी भरत सोनी घटनास्थल पहुंचे थे,।
घटना सुबह के 6 बजे की बताई जाती है. जब हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया. जानकारी के अनुसार प्रॉपर्टी डीलर कटारी हिल के रहने वाले अरुण कुमार मंगलवार की सुबह को मार्निग वाक के लिए निकले थे. मॉर्निंग वॉक करते हुए चंदौती थाना के समीप रहे गैस घर के पास पहुंचे थे. इसी क्रम में घात लगाए आधा दर्जन की संख्या में रहे अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली चलानी शुरू कर दी, बाइक से रहे अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर अरुण कुमार की हत्या कर दी,
वहीं मृतक के भतीजे राघव यादव ने बताया कि उनके चाचा अरुण कुमार प्रॉपर्टी डीलर थे, वही वे चंदौती थाने के लिए स्पाई का भी काम करते थे. राघव कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह को वे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, इसी क्रम में घात लगाए अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी. 4 से अधिक गोली मारकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है, वही पुत्र सुजीत ने बताया कि चुनाव की रंजिश और प्रॉपर्टी डीलर का काम के कारण इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है,
वहीं, हत्या की वारदात से आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया है. सड़क पर बांस बल्ले लगाकर लोगों ने वाहनों के परिचालन को ठप कर दिया है, वहीं घटना की जानकारी के बाद सहायक पुलिस अधीक्षक सह विधि व्यवस्था डीएसपी भारत सोनी घटनास्थल पर पहुंचे हैं, भारत सोनी के अनुसार मामले की छानबीन करते हुए अपराधियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है!
- पुराने सेल्स टैक्स मामलों के निस्तारण की मांग, निखिल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्रजीएसटी लागू होने से पहले के 20-25 वर्ष पुराने मामलों के लिए विशेष लोक अदालत आयोजित करने की मांग लखनऊ/नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर जीएसटी लागू होने से पहले के लंबित सेल्स टैक्स मामलों के समाधान के लिए विशेष लोक अदालत या एकमुश्त…
- केन्द्रीय आर्य युवक परिषद का 48वां स्थापना दिवस एवं स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह संपन्न‘हम और आप ही भारत और दुनिया को बदलेंगे’ : डॉ. अशोक चौहान स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग : अनिल आर्य नई दिल्ली। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के 48वें स्थापना दिवस एवं स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को आर्य समाज ग्रेटर कैलाश, नई दिल्ली में भव्य…
- दाढ़ी बनाकर घर लौट रहे सेवानिवृत्त शिक्षक को मारी गोली, हालत गंभीरबिना नंबर की बाइक से पहुंचे हेलमेटधारी हमलावर ने सीने में दागीं दो गोलियां, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पंकज कुमार पाठक / समाज जागरण पदमा। पदमा थाना क्षेत्र के परतन सूर्यपूरा में रविवार सुबह एक सेवानिवृत्त शिक्षक को गोली मारने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूर्यपूरा मेडिकल चौक के समीप हुई…
- महर्षि यूनिवर्सिटी में इंडिया कनेक्ट एंड कोलैबोरेशन समिट-2026 का आयोजनत्रिनिदाद एवं टोबैगो के हाई कमिश्नर चंद्रदाथ सिंह ने भारत के साथ सहयोग की संभावनाओं पर रखे विचार, शिक्षा और उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव संदीप गर्ग / नोएडा। महर्षि यूनिवर्सिटी के नोएडा कैंपस में रविवार को इंडिया कनेक्ट एंड कोलैबोरेशन समिट-2026 (ICCS-2026) का आयोजन किया गया। सम्मेलन में देश-विदेश के राजनयिक…
- सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग गिरोह के दो आरोपियों को दबोचा, 31 मोबाइल फोन बरामदचोरी और स्नैचिंग के मोबाइल बेचकर करते थे कमाई, फोन से ऑनलाइन रकम भी करते थे ट्रांसफर नोएडा। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग और चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31 मोबाइल फोन, एक अवैध चाकू और घटना में प्रयुक्त…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








