google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बिजली कंपनियों के तानाशाही के खिलाफ लोजपा करेगी महा धरना प्रदर्शन

दैनिक समाज जागरण

विजय कुमार सिंह संवाददाता कुटुंबा प्रखंड

औरंगाबाद (बिहार) 21 फरवरी 2023 :- लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के द्वारा बिजली कंपनियों की तानाशाही, स्मार्ट मीटर, बिजली के दरों में वृद्धि तथा बिहार सरकार के द्वारा बिजली के नाम पर अवैध वसूली के खिलाफ 23 फरवरी को औरंगाबाद समाहरणालय में महा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। लोजपा जिला उपाध्यक्ष संजय पासवान ने बताया कि बिजली कंपनियों के तानाशाही से जनता त्रस्त है। बिजली कंपनियां मानवीय उसूलों को भूलकर पैसा कमाने में जुटी हुई है। औरंगाबाद जिले के सूखाग्रस्त क्षेत्र के किसानों से भी बिजली बिल वसूला जा रहा है। सूखे की मार झेल रहे किसानों से बिजली बिल वसूल करना यह दिखाता है कि उनकी संवेदनाएं मर चुकी है। इस विकट परिस्थिति में आम जनता एवं किसानों के हक के लिए लोजपा आवाज उठाएगी। 23 फरवरी को ग्यारह बजे दिन में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता औरंगाबाद समाहरणालय का घेराव करेंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)