google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ज्ञान तंत्र इंटर कॉलेज का दुसरा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

दैनिक समाज जागरण निशांत तिवारी जिला संवादादाता चतरा

चतरा(झारखंड)01 सितम्बर 2023:-जिले के इटखोरी प्रखंड क्षेत्र के करनी गांव स्थित ज्ञान तंत्र इंटर कॉलेज का दुसरा स्थापना दिवस गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी व विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएसपी केदार राम शामिल हुए। मुख्य अतिथि जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।वहीं उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा हमें किसी भी चीज़ के बारे में ज्ञान प्रदान करती है और शारीरिक व्यक्तित्व और मानसिक शक्ति के साथ-साथ हमारी जीवन शैली को बेहतर बनाती है। शिक्षा के माध्यम से हम अपने भविष्य में आने वाले अच्छे या बुरे सभी परिस्थितियों को आसानी से संभाल सकते हैं।शिक्षा का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य हमारे व्यक्तित्व के विकास को समर्थन करना है। यह हमें उच्च स्तर के ज्ञान, सृजनात्मकता, नैतिकता और संस्कार देता है जो जीवन में सफलता प्राप्त करने में मदद करते हैं। समाज के लिए सेवा: शिक्षा हमें समाज के लिए सेवा करने की क्षमता प्रदान करती है। इस मौके पर पूर्व विधायक योगेन्द्र नाथ बैठा, भाजपा मंडल अध्यक्ष देव कुमार सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष बसंत नारायण सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष जागेश्वर यादव, टुन्नी सिंह, बालगोविंद राम, रंजीत सिंह, सतीश दांगी, करनी पंचायत मुखिया किरण देवी समेत अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)