google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने अपनी मुख्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर अपनी मांगों को लेकर बैठे। सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि हम सभी गार्ड एस.एस.आई.एस. कम्पनी के द्वारा सदर अस्पताल किशनगंज में तीन साल से काम कर रहे हैं। हम लोगोंको अपने काम का सही मजदूरी नहीं दिया जा रहा है। इसलिए आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं,हम लोगों के साथ कंपनी के द्वारा बहुत ही दुर्व्यवहार किया जाता है हम लोगों को काम से निकालने का धमकी सुपरवाइजर द्वारा दिया जाता है और हम लोगों का सैलरी एक मजदूर से भी कम सैलरी महीने में मिलती है वह भी सैलरी लेट से दी जाती है और हम लोगों को सैलरी स्लिप भी नहीं दी जाती है हम लोगों का पीएफ भी समय पर नहीं दिया जाता है हम लोगों की मुख्य मांगे में एक्स सर्विसमैन गार्डन का वेतन वर्तमान में 15 हजार रुपए दिया जा रहा है जिसे बढ़ाकर 20 हजार से 25 हजार रुपए दिया जाए और सिविल गार्ड का वेतन वर्तमान में 9 हजार रुपए दिया जा रहा है जिसे बढ़ाकर 15 हजार से 20 हजार रुपए तक दिया जाए। कंपनी से सेलरी स्लीप दिया जाए। एक महीने में चार दिनों कि छु‌ट्टी दी जाए, कंपनी ने आश्वाशन दिया था वर्दी, जूता, बेल्ट, टोपी, लाठी दिया जाएगा। लेकिन आज तक कुछ नहीं दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)