अकोदिया श्रीश्रृंगारपुर बालाजी आश्रम के महंत श्री श्याम दास त्यागी जी के महामंडलेश्वर पद पर सुशोभित होने के पश्चात शुक्रवार को अकोदिया नगर में प्रथम आगमन पर शोभायात्रा निकाली गई शोभा यात्रा शनि मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए टप्पा चौराहा पहुंची जहां पर श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट अकोदिया एवं महिला मंडल द्वारा स्टॉल लगाकर पानी पाउच का वितरण कर शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया एवं महामंडलेश्वर श्याम दास त्यागी जी का शाल श्रीफल पुष्पहार एवं बाबा श्याम का दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया इस अवसर पर महिला मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष रचना शर्मा नगर अध्यक्ष मीनाक्षी चौरासिया तहसील अध्यक्ष बिंदु सोनी हनी गुप्ता मानसी चौरासिया शीला सोनी शशि सूर्यवंशी प्रेमलता पेजवाल ममता सोनी शीतल सोनी सहित बड़ी संख्या में महिला मंडल श्याम प्रेमी उपस्थित थी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



