google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट मे आने से बेटे की मौके पर मौत मां हुई गंभीर रूप से घायल

दैनिक समाज जागरण

ब्यूरो शमीम सिद्दीकी

जनपद बिजनौर

नजीबबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पदारतपुर मे स्थित जूनियर हाई स्कूल के निकट गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट मे आने से बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक पर पीछे बैठी मां गंभीरता रूप से घायल हो गई बताया जा रहा है कि मृतक का नाम नवीन उम्र 22 वर्ष पुत्र गुलशन था मां का नाम ममता उम्र 50 वर्ष निवासी खलीलपुर था जो क्षेत्र के किसी अस्पताल मे काम करती थी मृतक नवीन अपनी बाइक से अपनी मां को अपने घर वापसी खलीलपुर लेकर जा रहा था मौत की खबर सुनते ही परिजनो मे कोहराम मच गया और साहनपुर स्थित पुलिस चौकी के निकट शव को रखकर ग्रामीणो की भारी भीड़ जमा हो गई और जाम लगाने का प्रयास किया सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद देश दीपक सिंह मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे मे लेते हुए स्थिति को संभालते हुए मृतक के परिजनो को समझा बूझकर शांत करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर रवाना कर दिया और मां को अस्पताल मे भर्ती कराया


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)