पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धान्त जैन
कालांवाली (सुरेश जोरासिया) पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने थाना कालांवाली का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली । पुलिस अधीक्षक ने थाने का रिकॉर्ड, आपराधिक रिकॉर्ड के निरीक्षण के साथ महिला डेस्क की जांच की । उन्होंने थाने के मुंशी कक्ष की जांच की । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रबंधक को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि थाना में आने वाली शिकायतों को दर्ज कर उन पर कार्रवाई सुनिश्चित करे । सभी अपनी ड्यूटी जिम्मेवारी से निभाये । पुलिस थाने में आने वाले शिकायतकर्ता से थाना प्रबंधक या चौकी प्रबंधक सहयोग और सम्मान पूर्वक व्यवहार कर उनकी बातों को ध्यान से सुने । अदालत से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने व अन्य मामले में शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करे ।
पुलिस अधीक्षक ने थाने में लंबित अभियोगों के निष्पादन को लेकर अनुसंधानकर्ताओं को निर्देशित करते कहा कि सभी लंबित अभियोगो का समय सीमा के अंदर निदान करे और अनुसंधानकर्ता के साथ थाना प्रबंधक भी घटनास्थल पर जाए । किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर उच्च अधिकारियों के साथ संपर्क कर मदद ले । साथ ही उन्होने थाना प्रबंधक को थाने का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने, थाना परिसर में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए और पुलिस कब्जे में लिए गए वाहनों के मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करने के निर्देश दे कहा कि थाना में कोई भी कार्य लंबित नहीं रहना चाहिए । सभी कार्य समय अवधि में पूरे किए जाए ।
पुलिस अधीक्षक ने कहा की महिला विरुद्ध अपराध पर तुरंत कार्यवाही करें और कहा की सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी निष्ठापूर्वक करें । इस मीटिंग में थाना कालांवाली प्रभारी रामफल, चौकी प्रभारी व सभी अनुसंधानकर्ता मौजूद रहे ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



