समाज जागरण एस बी तिवारी
बड़ागांव वाराणसी।।
अखंड रामायण चरित मानस पाठ का समापन आज बड़ागांव के खरगपुर गांव में आवास पर सम्पन्न हुआ। इस अवसर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिला अध्यक्ष राज कुमार तिवारी ने कहा कि भगवान हमारे आदर्श है। हमें उन्होंने जीवन के मूल्यों को सिखाया है। उन्होंने बताया कि जीवन में कोई भी परिस्थिति हो लेकिन व्यक्ति को उसका सामना करना चाहिए। सभी को अपने भाग्य के अनुसार ही कर्म करने पड़ते है। इस दौरान महिलाओं ने कीर्तन करते हुए राम का गुणगान किया।जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मानस पाठ में मुख्य रूप से डंपी तिवारी बाबा,
जगदीश तिवारी, सुशील सिंह विधायक,अतुल कुमार सिंह थाना प्रभारी बड़ागांव,भीम सिंह जिला पंचायत सदस्य,गायत्री देवी ,शैलेंद्र सिंह,अरविंद मिश्रा,शैलेश पांडेय भाजपा प्रोटोकॉल प्रभारी सहित अन्य लोग शामिल हुए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



