दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 22 जनवरी 2025 बुधवार को सुबह नबीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के टंडवा पंचायत के मुखिया राम प्रसाद राम के पैतृक गांव पछियारी बेनी स्थित घर पर झारखंड के रांची के निगरानी ब्यूरो की टीम ने आय से अधिक मामलों में छापेमारी अभियान चलाया।मिली जानकारी के अनुसार मुखिया राम प्रसाद राम के पैतृक गांव के अतिरिक्त रांची सहित अन्य ठिकानों पर एक साथ छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी टीम टंडवा थाना की पुलिस को लेकर सुबह 7 बजे से करीब 6घंटे तक तलाशी अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार मुखिया राम प्रसाद राम के दो पुत्र है जिनमें बड़ा लड़का राजेश झारखंड के नामकुम मे राजस्व पदाधिकारी है जबकि दूसरा लड़का टाटा में इंजीनियर है। इस दौरान छापेमारी टीम ने घर के सदस्यों को अंदर बाहर करने पर रोक लगा दिया।मुखिया राम प्रसाद राम ने बताया कि छापेमारी टीम ने पूछ ताछ में जमीन एवं बैंक संबंधित कागजात चल और चल सम्पत्ति के बारे में जानकारी ली। टीम के सदस्यों ने अपने साथ कुछ भी नहीं ले गई है। छापेमारी दल मे डीएसपी सुदर्शन कुमार आस्तिक,मजिस्ट्रेट पंकज सहाय, संदीप कुमार, सुनील कुमार सहित अन्य कई लोग शामिल थे ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



