दैनिक समाज जागरण 23.04.2025 जिला संवाददाता चांद कुमार लायेक पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर
जमशेदपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री भरत सिंह ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दाेष नागरिकों पर हुए कायराना आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। श्री भरत सिंह ने कहा, ‘‘आतंकवादियों द्वारा आम नागरिकों को निशाना बनाना कायरता की पराकाष्ठा है। यह न सिर्फ हमारे देश की अखंडता पर हमला है, बल्कि शांति और लोकतंत्र के मूल्यों पर भी प्रहार है। इस नृशंस कृत्य को अंजाम देने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए।’’
श्री सिंह ने शोक-संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि देश का हर नागरिक इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है। साथ ही केंद्र सरकार से अपील की कि ऐसे कृत्यों के दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर न्याय के कठघरे में लाया जाए।
विगत दिनों जमशेदपुर के करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर की गई। इस निर्मम हत्या पर भी गहरा दुख प्रकट करते हुए श्री सिंह ने इसे झारखंड की कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न बताते हुए कहा, ‘‘एक जनप्रतिनिधि की खुलेआम हत्या राज्य सरकार की नाकामी को दर्षाता है। मैं प्रशासन से मांग करता हूँ कि विनय सिंह जी के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार कर उन्हें कठोरतम सजा दी जाए।’’
श्री भरत सिंह ने दोहराया कि ‘‘भारतीय जनता पार्टी आतंकवाद, हिंसा और अराजकता की किसी भी विचारधारा के सख्त खिलाफ है। भारत की एकता, अखंडता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए पार्टी हर संभव कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। देश इस तरह की हिंसात्मक घटनाओं को कभी स्वीकार नहीं करेगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



