google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

माँ बेटी के गले से मंगलसूत्र ले भागा चोर

समाज जागरण आशीष कुमार गुप्ता
बाबतपुर,वाराणसी । फूलपुर थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर (सुरही) में घर के बाहर बरामदे में सोई माँ – बेटी के गले मे से मंगलसूत्र चुरा लिया। घटना के तुरंत बाद हो हल्ला मचाया। लेकिन चोर भाग निकला।
बताते हैं कि रामनरेश यादव की पत्नी जड़ावती देवी अपने विवाहिता पुत्री सुषमा यादव के साथ बरामदे में सोई थी। गुरुवार की भोर में एक चोर आया उनके गले से मंगलसूत्र निकालने के बाद घर का दरवाजा खोलकर घुसना चाहा तभी माँ बेटी की नीद खुल गई और चिल्लाई लेकिन कच्छा बनियान पहना चोर भाग निकला। पीड़िता का बेटा अशोक यादव बलिया में सिपाही पद पर तैनात है।
इंस्पेक्टर फूलपुर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकरी मिली है पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)