google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चोरों ने उड़ाई ब्लॉक परिसर से बाइक थाना में दिया आवेदन

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 29 जनवरी 2025 बीते मंगलवार को नबीनगर प्रखंड कार्यालय के बाहर खड़ी एक बाइक को चोरों के बेखौफ चोरी कर लिया। मामले में नबीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के टंडवा गांव निवासी सुजाता देवी ने नबीनगर थाना में आवेदन देकर थानाध्यक्ष से अपनी बाइक बरामदगी के लिए गुहार लगाई है।थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में सुजाता देवी ने कहा है कि मैं अपने पुत्र सूरज कुमार के साथ नबीनगर प्रखंड कार्यालय किसी काम से गई थी। स्प्लेंडर बाइक मेरा पुत्र चला रहा था। जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH0 3AL 1718 है ,जब वापस आई तब बाइक नहीं मिला ।अगल बगल पूछ ताछ करने पर किसी के द्वारा बाइक के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी।सुजाता देवी ने थानाध्यक्ष से अपनी बाइक को बरामदगी की गुहार लगाई है। मामले मे थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि सुजाता देवी के आवेदन पर थाना कांड संख्या 24/25 दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)