समाज जागरण
रीवा। जिला के जनपद पंचायत सिरमौर अंतर्गत ग्राम पंचायत कटकी वार्ड क्र. 5 में अनिल द्विवेदी के घर के पास पिछले एक महीने से लगा ट्रांसफार्मर जला हुआ है जिससे ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों को अंधेरे में रहने के साथ कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बिजली अधिकारियों से की लेकिन इसके बाद भी अभी तक सुधार कार्य नहीं किया गया है। गांव में अंधेरा रहने से लोगों को सांप एवं अन्य विषैले जन्तुओं का भी खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है की हम बिजली का बिल टाइम से भरते हैं इसके बावजूद भी हमें ऐसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बंद हो गई घरों की बिजली
ट्रांसफार्मर जलने से गांव के किसानों ने कहा कि यहां एक महीने से ट्रांसफार्मर जला हुआ है। हम खेतों में फसल सिचाई के लिए परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर पिछले एक माह से जला हुआ है लेकिन अभी तक उसमें सुधार कार्य नहीं किया गया है जबकि अधिकारियों को इसके बारे में कई बार सूचित किया जा चुका है लेकिन कोई भी देखने तक नहीं आया है। इस ट्रांसफार्मर के जलने से लगभग 20 घरों में अंधेरा छा गया है और हमारी खेती पानी बिना चौपट हो रही है जिसमें सभी गग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है।
इनका कहना है
कई उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा नहीं किया है जिस कारण समस्या उत्पन्न हो रही है
श्री तिवारी
कनिष्ठ अभियंता
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



