चांद कुमार लायेक | दैनिक समाज जागरण, जमशेदपुर
जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में विधायक निधि से चल रहे सामुदायिक शौचालय के जीर्णोद्धार कार्य में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद संवेदक द्वारा रातों-रात लगाए गए कथित घटिया टाइल्स को उखाड़ दिया गया, जिससे पूरे मामले में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, मानगो वर्कर्स कॉलेज के पास स्थित इस शौचालय का जीर्णोद्धार कार्य नगर निगम के माध्यम से कराया जा रहा था। आरोप है कि कार्य के दौरान गुणवत्ता मानकों को नजरअंदाज करते हुए बिना प्लास्टर हटाए सीधे टाइल्स लगाए जा रहे थे और निम्न स्तर की सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था।
👉 स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए इसकी शिकायत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से की।
👉 मामला जैसे ही प्रशासन तक पहुंचा, काम तुरंत रोक दिया गया।
इसके बाद मौके का फायदा उठाकर रातों-रात लगाए गए टाइल्स को हटाने का काम शुरू कर दिया गया।
इस मामले में कनीय अभियंता सुबोध प्रसाद का नाम भी सामने आया है। उन पर आरोप है कि वे अभियंता होने के साथ-साथ इस कार्य में संवेदक की भूमिका में भी हैं। हालांकि, उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया है।
फिलहाल स्थिति यह है कि पिछले करीब एक महीने से काम पूरी तरह बंद पड़ा है और शौचालय उपयोग के लायक नहीं है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
👉 खास बात यह है कि जिला पहले ही ODF घोषित किया जा चुका है, इसके बावजूद शौचालय बंद होना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।
अब पूरे मामले में प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजर टिकी हुई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



