नहीं लग पा रहा बिजली का ट्रांसफार्मर।
बकहो। नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 15 में करोड़ों रुपए की लागत से बना नल जल योजना की अंडरग्राउंड पानी टंकी बिजली कनेक्शन न होने के कारण और ट्रांसफार्मर की स्वीकृति न मिलने की अवस्था में संपवेल वीरान पड़ा हुआ है और हजारों लोग पानी को तरस रहे हैं।
बरसों से बना नल जल योजना के अंतर्गत अंडरग्राउंड पानी टंकी न जाने कब नगर परिषद बकहो के निवासियों की प्यास बुझाएगा। नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 15 में रहने वाले इंदिरा नगर निवासी भीषण गर्मी में पीने के पानी के लिए दूर दराज या फिर नगर परिषद बरगवां के द्वारा बनाई गई पंप हाउस पानी सप्लाई के लिए पाइप लाइन के माध्यम से नल जल योजना का संचालन कर रहा है उसी में लगे एक नल की टोटी से घंटों इंतजार के बाद डिब्बो में पानी भरकर साइकिल से ले जाते नजर आते हैं ।
लेकिन नगर परिषद के द्वारा कई महीनो बाद भी ट्रांसफार्मर स्थापित करने में नाकाम होते हुए ठेकेदार के ऊपर आश्रित हो गई है जबकि ठेकेदार के द्वारा पानी टंकी का निर्माण कर बोरवेल करते हुए पानी का भराव कर दिया गया है और मोहल्ले में पाइपलाइन भी विछा दी गई है। पंप हाउस के संचालक को लेकर उद्घाटन भी हो गए हैं लेकिन ग्रामीण जन बूंद बूंद पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं।
क्या नगर परिषद की सत्ता के अधीन नगर परिषद की अध्यक्ष , मुख्य नगर पंचायत अधिकारी सीएमओ बकहो द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



