समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। हरहुआ ब्लाक में नवागत एडीओ पंचायत हरहुआ कमलेश कुमार सिंह से प्रधान संघ वाराणसी जिलामहामंत्री मधुवन यादव प्रतिनिधि मंडल के साथ बुके भेंटकर औपचारिक शिष्टाचार मुलाकात किया। हरहुआ ब्लाक की प्रगति और मूल आवश्यकताओं को लेकर विधिवत वार्ता की। प्रधानों की आम समस्याओं के समाधान और विकास कार्यो में योगदान पर चर्चा करते हुए सहयोगात्मक भाव से कार्य पर विचार व्यक्त किया।
प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से मधुवन यादव,दीपक चौहान, रविन्द्र यादव ,आशीष राजभर ,प्रधान प्रतिनिधि राजनारायण पटेल ,भगत यादव ,संजय कुमार ,बांके लाल कन्नौजिया सहित कई प्रधान शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



