समाज जागरण, राजेंद्र मिश्र, ब्यूरोचीफ उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, झारखंड प्रदेश।
15 अक्टूबर 2023
झारखंड प्रदेश के धनबाद जिले का हीरापुर स्थित गीता श्री मंडप में रोटी बैंक युथ क्लब और आयुष फाउंडेशन धनबाद के नेतृत्व में डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में सुमित्रा अपार्टमेंट निवासी संजय सिकरिया सपरिवार थे । कार्यक्रम में गुजराती लोक गायिका और धनबाद की बेटी सिंगर सिमरन कौर (दोनो) ने अपने गीतों के बल से संपूर्ण हीरापुर को झुमा दिया ।
कार्यक्रम की शुरुआत में ही दोनों गायिकाओं ने अपने रसभरी मधुर आवाजों से माता का गुणगान करते हुए आरती किया , और फिर मधुर गीतों की धारा अविरल बहने लगी इस दौरान सभी विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया । लगभग 300 से जायदा महिलाएं- पुरुष एवं लड़के-लड़कियों ने डांडिया / गरबा खेल कर , मां अम्बे का स्वागत किया ।
सभी भक्तजनों के लिए रात्रि जलपान का भी इंतजाम था ।
अर्पिता अग्रवाल एवं रवि शेखर जी इस दौरान अपना मन: स्थिति रखा की , समाजिक और धार्मिक मेल- मिलाप से हमारे समाज में एक दूसरे की मदद होती है और हमारा देश मजबूत एवं सशक्त बनता है। आज के डांडिया नाइट में आयुष फाउंडेशन धनबाद की सचिव अर्पिता अग्रवाल, अध्यक्ष प्रीति चौधरी ,संयोजक आर्टिस्ट गणेश शर्मा,रोटी बैंक यूथ क्लब के अध्यक्ष रवि शेखर,प्रीति सिंह,राहुल पंडित,महुआ दत्ता ,सुधांशु विश्वकर्मा ,रिशव राज ,अपर्णा लहरी सह सैकड़ों लोग मौजूद थे ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



