दैनिक समाज जागरण
रणविजय सिंह परिहार
लालगंज (मीरजापुर): ड्रमंडगंज क्षेत्र के गलरिया गांव निवासी युवक की उपचार के दौरान मंडलीय चिकित्सालय में शुक्रवार को मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के गलरिया गांव निवासी बृजलाल कोल का 20 वर्षीय पुत्र अजय कोल को करीब दो महीने से श्वास की बीमारी थी। बीते आठ जुलाई को अजय की अचानक तबीयत बिगड़ने और श्वास फूलने पर परिजन उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले गए जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह युवक की मंडलीय अस्पताल में मौत हो गई। दोपहर में युवक शव घर पहुंचने पर परिवार में मातम छा गया।पत्नी ललिता का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं बेटे की मौत से दुखी पिता बृजलाल कोल की भी अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती कराया गया है।मृतक दो भाइयों में बड़ा था।दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। मेहनत मजदूरी कर परिवार का जीविकोपार्जन करता था।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



