रंजन द्विवेदी
संवाददाता
जमालपुर(मीरजापुर) बीडीओ रक्षिता सिंह ने शुक्रवार को भुइलीखास गांव स्थित एएनएम सेंटर का निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।एएनएम सेंटर (आरोग्य मंदिर)में सीएचओ को इन्वर्टर लगवाए जाने को निर्देशित किया।ग्राम सचिव एवं ग्राम प्रधान को सेंटर के फर्श में टाइल्स लगवाये जाने एवं दरवाजे की कुंडी का मरम्मत कराए जाने को निर्देशित किया।शौचालय में पानी की समुचित व्यवस्था कराए जाने के साथ परिसर की साफ-सफाई कराए जाने के साथ इंटरलॉकिंग कार्य कराए जाने के साथ ही साथ एएनएम एवं सीएचओ को सेंटर पर समय से उपस्थित रहने को निर्देशित किया।बीडीओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सेंटर पर उपस्थित न रहने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई किया जाएगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



