google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मणि कान्त झा के 78-कुशेश्वरस्थान विधानसभा के संयोजक बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर।।

आकिब शेख,दैनिक समाज जागरण,दरभंगा

कुशेश्वर स्थान बिहार प्रदेश भाजपा द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कुशेश्वरस्थान के पूर्व मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा को कुशेश्वरस्थान विधानसभा के संयोजक बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त किया एवं इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, संगठन महामंत्री भिखुभाई दलसानिया, सांसद गोपाल जी ठाकुर,बिहार सरकार के मंत्री हरी सहनी एवं जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी के प्रति आभार व्यक्त किया। कुशेश्वरस्थान के पूर्व मंडल अध्यक्ष कामेश्वर दास,प्रभात कुमार झा, अनिल कुमार पासवान, संतोष चौपाल,रामविलास मुखिया, अब्दुल गफूर, मिंकु कुमार यादव, संजय कुमार सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, कैलाश राय ने कहा की मणि कान्त झा के विधानसभा संयोजक बनने पर उनके कुशल सांगठनिक अनुभव का लाभ कुशेश्वरस्थान में संगठन मजबूती में देखने को मिलने के साथ साथ आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए प्रत्यासी के जीत में भी देखने को मिलेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)