google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आधार कार्ड में स्थाई व अस्थाई पते का विकल्प हो- भारतीय अहिंसा सेवा संस्थान

ब्यूरो चीफ़/ दैनिक समाज जागरण

सोनभद्र। भारतीय अहिंसा सेवा संस्थान के अध्यक्ष छात्र नेता/जनसेवक विजय शंकर यादव ने माननीय प्रधानमंत्री को मेल नेट व पत्र के माध्यम से सुझाव मांग पत्र भेजा है। मांग पत्र उल्लेख करते हुए कहा कि आधार कार्ड मौजूदा दौर में आमजनों की जरूरत बन चुका है इसके वगैरह आमजनों का कोई भी जरूरत का कार्य पूरा नही हो पा रहा है जनता बेहतर सुबिधाओं के साथ आधार कार्ड का उपयोग कर सके संगठन स्थाई अस्थाई निवास ऑप्शन की मांग करता है।
आधार कार्ड पर दो जगह का निवास स्थाई अस्थाई का ऑप्शन दिया जाये। क्योकि भारत मे रोजगार के अवसर सभी प्रान्तों में नही है। जनता को रोजागर के लिए विकसित प्रान्तों पर निर्भर रहना होता है।जनता को बार बार पता बदलने में परेशानी होती है। कभी कभी तो ये ऑप्शन कार्य नही करता जिससे आम जनो को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। भारत जैसे देश मे आम जन एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में अपने रोजगार ब्यापार की तलाश में आते है क्योकि सभी राज्य रोजगार परक व औधोगिक क्षेत्र में मजबूत नही है उस स्थिति में रोजगार की तलाश में एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश भारतीय जन जनो का आना जाना लगा रहता है इस स्थिति में जनता की सुविधा का ध्यान रखते हुए आधार कार्ड पर स्थाई अस्थाई दो निवास का ऑप्शन होने से भारतीय जनो को बार बार पता बदलवाने से छुटकारा मिल जाएगा। भारतीय अहिंसा सेवा संस्थान ने जनता के समस्याओ व सुविधाओं का अध्ययन कर मांग पत्र प्रेषित कर रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)