google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अपराध और अपराधियों पर रहेगी पैनी नजर, कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं– कुमुद शेखर सिंह

(मादक पदार्थों की बिक्री क्या रोक पाएंगे ?)

आदिवासी सुनील त्रिपाठी/ समाज जागरण

चोपन/ सोनभद्र। स्थानीय थाने में नए थानाध्यक्ष के रूप में नियुक्त हुए कुमुद शेखर सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि क्षेत्र में अपराध और अपराधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी तथा कानून व्यवस्था के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। आगे कहा कि पुलिस का पहला दायित्व क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना प्रथम प्राथमिकता है। जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसके लिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपराध की रोकथाम के लिए गश्त और चेकिंग अभियान को और भी अधिक प्रभावी बनाया जाएगा ताकि क्षेत्र में पूरी तरह से शांति का वातावरण कायम हो सके और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ईमानदार और निष्पक्ष पुलिसिंग के माध्यम से जनता का भरोसा जीतना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते त्वरित कार्रवाई की जा सके। गौरतलब है कि इससे पूर्व थानाध्यक्ष रहे विजय चौरसिया का स्थानांतरण ओबरा थाना क्षेत्र में हो गया है। चोपन थाने में नए नेतृत्व के आने से क्षेत्रवासियों में कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक उम्मीदें जगी हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)