google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एसडीपीओ ने किया नबीनगर थाना का औचक निरीक्षण दिए कई निर्देश

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)औरंगाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 1 संजय कुमार पाण्डेय ने नवीनगर थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष और अनुसंधानकर्ताओं के साथ लंबित मामलों की समीक्षा की और त्वरित निष्पादन के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।उन्होंने लंबित केसों की जांच पड़ताल की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने अपराध और अनुसंधान से जुड़े हर मामले की समीक्षा की और क्राइम कंट्रोल पर विशेष दिशा निर्देश दिया। साथ ही सभी अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में रात्रि गश्ती करने का भी निर्देश दिया गया। एसडीपीओ ने शराब मामले में हर हाल में शराब तस्करों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा साथ ही पुलिसकर्मियों को अपने कार्य के प्रति सजग रहने और ड्यूटी में लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। एसडीपीओ ने लंबित मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन करने पुलिस को अपने सूचनातंत्र को विकसित कर अपराधियों की गतिविधि पर नजर रखने,नियमित वाहन चेकिंग और पेट्रोलिंग करने एवं फरार अपराधियों को पकड़ने में तेजी लाने जैसी महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)