भारतीय राजनीति में यह कहावत मशहूर है कि दिल्ली की गद्दी का रास्ता लखनऊ से होकर जाता है. उत्तर प्रदेश ने देश को कई प्रधानमंत्री दिए हैं. यहां के कई दिग्गजों ने राजनीति की पिच पर कमाल किया है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यूपी के वाराणसी से ही सांसद हैं. कांग्रेस के राहुल गांधी से लेकर समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव तक ने राजनीति में ऊंचाइयां हासिल की है. इसके बावजूद ऐसा नहीं है कि यूपी सिर्फ राजनीतिक दिग्गजों के लिए जानी जाती है. यहां के लड़कों ने क्रिकेट मैदान पर भी कई सफलताएं अर्जित की हैं. यूपी से देश को इंटरनेशनल लेवल के 15 क्रिकेटर मिले हैं. हम आपको यहां ऐसे कुछ खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं जो हाल के दिनों में टीम इंडिया में रहे हैं.
भारतीय टीम के अहम सदस्य कुलदीप यादव इन दिनों तीनों फॉर्मेट में कमाल कर रहे हैं. 2017 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले कुलदीप भारत के लिए अब तक 11 टेस्ट, 103 वनडे और 35 टी20 मैच खेल चुके हैं. कुलदीप के टेस्ट में 46, वनडे में 168 और टी20 में 59 विकेट हैं.
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले ध्रुव जुरेल ने दो मुकाबलों में ही अपनी खास पहचान बना ली है. रांची में खेले गए चौथे टेस्ट में तो उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिल गया. आगरा के रहने वाले जुरेल ने अपने करियर के शुरुआती दो टेस्ट में जिस तरह का प्रदर्शन किया है. उससे साबित होता है कि वह लंबी रेस के घोड़े हैं. 23 साल के जुरेल ने राजकोट में पहला टेस्ट खेला था. उन्होंने 46 रन बनाए और दो कैच भी लिए. एक शानदार रन आउट से भी उन्होंने तारीफें बटोरीं. रांची टेस्ट की पहली पारी में 90 रन बनाए. दूसरी पारी में 36 रन बनाकर नॉटआउट लौटे. उन्होंने मौके को दोनों हाथों से भुनाया है और टीम में अपनी जगह पक्की की है.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



