google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विष्णुगढ़ में चोरों का पौ बाहर है,

पुलिस के लिए सिरदर्द बने चोर।

चोरो ने एक साथ तीन घरों में की चोरी।

प्रखंड में 7 महीने से चोरों का बोलबाला,ग्रामीणों में दहशत

दो घरों से 63हजार नगदी समेत 5 लाख के जेवरात साफ कर गए चोर।

राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।

विष्णुगढ़।प्रखंड थाना क्षेत्र में चोरों का बोलबाला,लगातार दे रहे चोरी की घटना को अंजाम।लगातार हो रहे चोरी से ग्रामीणों में भय का माहौल है।7महीने से चोरी का केंद्र बना विष्णुगढ़।बीते रात्रि बेड़ाहरियारा पंचायत स्थित बादीखरना के तीन घरों को चोरों ने निशाना बनाया।जिसमें दो घरों से 63हजार नगदी समेत 5 लाख के जेवरात उड़ा ले गए।ताजुब की बात यह है कि सभी घर में लोग थे सिर्फ उसी कमरे को चोरों ने निशाना बनाया जिसपर लोग नहीं थे।इससे साफ जाहिर होता है चोरों का अभी पौ बाहर है।जिससे चोर बेखौफ होकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है।बादीखरना निवाशी नीरज पासवान ने बताया अपनी पत्नी के इलाज के लिए कल ससुराल गोमिया गए थे।अचानक बुधवार की सुबह उनकी मां ने फोन कर बताया उनके घर में चोरी हुआ है।तुरंत घर लौटकर आए तो देखा गोदरेज से पैसे और जेवरात गायब है सारा सामान पलंग के ऊपर बिखरा पड़ा है।वही दूसरे पीड़ित तेजो यादव ने बताया वो सपरिवार घर पर सोए थे सिर्फ उनकी पुत्रवधू मायके गई थी जिनके रूम में चोरी हुई।चोरी इतनी सफाई से हुई कि किसी को भनक तक नहीं लगी।अचानक 2 बजे रात नींद खुली तो देखा उनके घर का सामान बिखरा पड़ा है गोदरेज खुला है और जेवरात समेत नगदी गायब है।तीसरे व्यक्ति के घर मात्र 1500 नगदी की चोरी हुई।भुक्तभोगी नीरज पासवान एवं तेजो गोप के द्वारा विष्णुगढ़ थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है।बताते है लगातार हो रहे चोरी से ग्रामीणों में दहशत है।7महीने से लगातार हो रहे चोरी को लेकर प्रशासन के हाथ अब तक खाली।विष्णुगढ़ पुलिस के लिए अभी तक सिरदर्द बने चोर।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)