पटना में बन्द घर का ताला तोड़कर चोरों ने सवा करोड़ की संपत्ति चुराया

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ शुक्रवार रात चोरों ने जिले के दानापुर थाने के नया टोला निवासी राज पाल यादव के बंद घर के दरवाजे का ताला तोड़कर आराम से दो घंटे में दो कमरे को खंगाल दिया। चोरों ने कमरे के गोदरेज का लॉक तोड़कर उसमें रखे 20 लाख नगद रुपए और एक करोड़ से अधिक के जेवरात समेत कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरा में तीन चोरों का तस्वीरें कैद हुई है। इस संबंध मे राज पाल यादव ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया है। लिखित आवेदन में राज पाल यादव ने बताया कि वह शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे घर बंद कर पूरे परिवार के साथ भगिनी की शादी में मनेर गया था। शादी समारोह से देर रात करीब ढाई बजे घर आया तो देखा कि घर का दरवाजा के ताला टूटा है और जब प्रथम मंजिल पर गए तो देखा कि दो बंद कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने दो बक्सा, दो गोदरेज को लोहे से तोड़ दिया है। जमीन बेचकर गोदरेज में रखे 20 लाख नगद रुपए, बक्सा व गोदरेज में रखे सोने के जेवरात सहित कीमती सामान चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि करीब साढ़े तीन बजे स्थानीय पुलिस को फोन कर घटना की सूचना देने के बाद चार बजे सुबह पुलिस पहुंची और छानबीन कर चली गई। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत सिटी एसपी से किया तो पुलिस टीम द्वारा पुनः पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से चोरों का एक शॉल, एक लोहे के रॉड, दो छोलनी समेत अन्य सामान बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे खंगाला गया तो तीन चोरों को जाते हुए तस्वीरें कैद हुई हैं। इस सम्बंध में पुलिस ने बताया कि गृहस्वामी राज पाल यादव के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है और छानबीन शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि डॉग स्क्वायर्ड की टीम बुलाकर चोरों के छुटे शॉल के निशानदेही पर जांच पड़ताल शुरु कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों का पहचान किया जा रहा है।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)