स्वास्थ्यकर्मियों पर हो रहे हमले
समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ जिले के पालीगंज अनुमंडल अंतर्गत रामपुर नगमा गाँव स्थित अनुमंडल अस्पताल चहारदीवारी के अभाव में अशुरक्षित है। यहां तक कि बीच बीच मे हमेशा स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले होने की सूचनाएं प्राप्त होते रहती है। जैसा कि बीते छह नवम्बर को भी असमाजिक लोगो के द्वारा स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला किया गया था। जिसमे दो प्रशिक्षण प्राप्त करने पहुंची बच्चियां जख्मी हो गयी थी। यहां के एएनएम को कहना है कि इस अनुमंडल अस्पताल में कोई चहारदीवारी नही है। यहां तक कि पर्याप्त संख्या में शुरक्षा प्रहरी भी नही है। जिसके कारण यहां कार्य करनेवाले स्वास्थ्यकर्मी भी शुरक्षित नही है। कई बार स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला हो चुकी है। हमेशा आसपास के असमाजिक लोगो द्वारा कर्मियों के साथ बदसलूकी की जाती है। ग्रामीण परिवेश में अस्पताल होने के कारण यहां तरह तरह के लोग आते रहते है। उनके द्वारा घटनाओं को लापरवाही बताते हुए आरोप लगा स्वास्थ्यकर्मियों को प्रताड़ित भी की जाती है। पर्याप्त संख्या में शुरक्षा प्रहरी नही होने के कारण हमसभी असहाय महसूस करते है। शुरक्षा की मांग करते हुए पूर्व में भी कई वरीय पदाधिकारियों को आवेदन दी गयी है। लेकिन यहां पर शुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई प्रतिक्रिया दिखाई नही दिया। वही आसपास के लोगो का कहना है कि अस्पताल में अल्ट्रा साउंड की मशीनें लगाई जा चुकी है लेकिन इसे संचालित करनेवाले कर्मी की नियुक्ति नही हो पाई। जिसे देख ऐसा लगता है कि अल्ट्रासाउंड की मशीन हाथी की दांत बनकर रह गयी है। यहां के एएनएम का कहना है कि कम कर्मी होने के बावजूद भी इलाज में लापरवाही नही कि जाति है। इसके बावजूद भी हमारी मजबूरी सुननेवाला कोई नही है। इलाके के कुछ असभ्य लोगो को झेलना पड़ता है। वही सभी ने एक सुरों में शुरक्षा को लेकर अस्पताल की चहारदीवारी निर्माण कराने व शुरक्षा प्रहरियों की संख्या बढ़ाने सहित स्वस्थकर्मियों की संख्या बढ़ाने की मांग किया है।



