google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

घर में घुसकर हजारों की नकदी व जेवर उड़ा ले गये चोर

समाज जागरण
विश्व नाथ त्रिपाठी

प्रतापगढ़। जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के दो घर में घुसकर अज्ञात चोर हजारों की नकदी व जेवरात उडा ले गये। लालगंज कोतवाली के पयागीपुर गांव में गुरूवार की रात छत के रास्ते अज्ञात चोर गांव के श्याम लाल वर्मा के घर में अंदर घुस आये। कमरे का ताला तोडकर आलमारी में रखी चालीस हजार की नकदी व हजारों रूपये के सोने चांदी के जेवरात उडा लिये। चोरों ने इसी गांव की सरोजा देवी के घर में भी घुसकर घर मंे रखे हजारों की नकदी व जेवरात के साथ ही बर्तनों पर भी हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार की सुबह सोकर उठे परिवार के लोगों ने घर में बिखरा सामान देख छानबीन की तो चोरी की घटना की जानकारी होने पर आवाक रह गये। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर वापस लौट गयी। रानीगंज कैथौला चौकी इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह का कहना है कि घटना की तहरीर मिली है जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)