google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना में बन्द घर से 30 लाख के जेवरात ले उड़े चोर

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के देवनगर में बीमार पिता के इलाज के लिए परिवार के बाहर रहने के दौरान चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 30 लाख रुपये मूल्य के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित अमित कुमार, जो मकान डिमोलिशन का छोटा कारोबार करते हैं, ने बताया कि उनके पिता विनय सिंह बीमार थे और पाटलिपुत्र स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। पिता के इलाज के लिए पूरा परिवार अस्पताल में ही मौजूद था। इसी दौरान घर खाली पाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पड़ोसी ने फोन कर सूचना दी कि घर के मुख्य गेट का ताला और कुंडी टूटी हुई है।

सूचना मिलते ही परिवार जब वापस लौटा तो देखा कि गेट का ताला तोड़कर बदमाश अंदर घुसे थे। कमरे में रखा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी, पेटी और बक्सा तोड़कर उसमें रखे करीब 30 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए गए। घर में रखे 12 हजार रुपये नगद चोरों की नजर में नहीं आए और सुरक्षित रह गए। घटना की सूचना मिलते ही रामकृष्ण नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा चोरों की पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और जल्द खुलासा करने की मांग की है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)