google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर थाना में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नबीनगर थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन करते हुए शांति समिति के सदस्यों को सरकार के दिशा निर्देश से अवगत कराते हुए थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की ।बैठक में उपस्थित सदस्यों ने होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र के लोग हर्षोउल्लास, शांतिपूर्ण और सौहार्द वातावरण में पर्व को मनाएं। उन्होंने कहा कि होली के दौरान शराब पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। असामाजिक तत्वों को पुलिस द्वारा चिन्हित कर कार्रवाई करने का काम किया जाएगा ।बैठक में पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन आपके सहयोग हेतु सदैव तत्पर है ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)