google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अब की बार गुफा में विराजमान होंगी मां दुर्गा

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में नव रात्रि में मां दुर्गा पूजन के लिए बड़े बड़े पंडाल बनाने की तैयारी तेज हो गई हैं उसी में पंचकोसी के तीसरे पड़ाव रामेश्वर में नव दुर्गा पूजन समिति रामेश्वर बरेमा द्वारा मां दुर्गा का पंडाल इस बार गुफा की आकृति का बनाया जा रहा हैं। पुरुष और महिला के प्रवेश द्वार अलग अलग बनाए जा रहे हैं।पंडाल की मुख्य विशेषता बताए तो पूरा पंडाल बास की बल्ली और जुट की बोरी से निर्माण किया जा रहा हैं।अध्यक्ष बबलू गुप्ता ने बताया भक्तों के सहूलियत के अन्दर मां दुर्गा के दर्शन हेतु काफी स्थान खाली रखा गया हैं जिससे सभी आराम से दर्शन कर प्रसाद प्राप्त कर सकेंगे।वही कोषाध्यक्ष सचिन तिवारी ने बताया रामेश्वर क्षेत्र में पहली बार इस प्रकार का पंडाल का निर्माण किया जा रहा है जो भक्तों को आकर्षित करने के साथ साथ सुविधाजनक होगी।पंडाल का निर्माण कार्य पचास प्रतिशत से अधिक हो जाने की बात भी सचिन तिवारी ने बताई।पंडाल निर्माण में समिति के राहुल सिंह ,ललित गुरु,सूरज गुप्ता,मनीष पांडेय,विपिन गुप्ता,विशाल गुप्ता,जितेंद्र कुशवाहा,विकास कुमार,विजय कुमार,अमन गुप्ता,राजन गोंड,राधव,अभिषेक,लाल जी गोंड,अजीत गोंड,आशुतोष सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)