हरहुआ और अटेसुआ मे ज्वाइंटबीडीओ ने पीएम आवास के निर्माण का किया निरीक्षण
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी
ज्वाइंट बीडीओ बद्रीप्रसाद वर्मा ने ग्रामपंचायत हरहुआ तथा अटेसुआ मे शुक्रवार को पीएम आवास के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एडीओ सांख्यिकी शैलेन्द्र सिंह भी साथ मे रहे।
निरीक्षण मे हरहुआ मे वर्ष 24-25 का एक आवास अपूर्ण पाया गया ।
ज्वाइंटबीडीओ ने लाभार्थी को जल्द छत ढलवाने के निर्देश दिए।
अटेसुआ मे भी अपूर्ण आवास के लाभार्थियों को भी जल्द आवास पूर्ण करने के निर्देश देते हुए ज्वाइंट बीडीओ ने कहा कि समय से आवास पूर्ण न करने वाले लाभार्थियो पर अन्य शासकीय योजनाओ से लाभान्वित करने हेतु विचार नही किया जाएगा।
प्रधान अनवर हाशमी उर्फ अन्नू तथा मटरू यादव ने आश्वस्त किया कि नियत समय के भीतर आवासो को पूर्ण करा लिया जाएगा।
निरीक्षण के समय एडीओ सांख्यिकी शैलेन्द्र सिंह, ग्रामप्रधान मटरू पहलवान तथा अनवर हाशमी इत्यादि उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



