उत्तम सिंह, दार्जिलिंग समाज जागरण:
भारत – नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 41वीं बटालियन की पानीटंकी कंपनी की बीआईटी कर्मियों ने एक पाकिस्तानी नागरिक समेत तीन नागरिकों को पकड़ा है। गिरफ्तार पाकिस्तानी नागरिक सैफ उल्लाह (46), मर्दन जिला, पाकिस्ता तथा नेपाली नागरिक मन बहादुर थापा (51) होमटांग-6, भोजपुर, कोशिश व मेघ बहादुर मगर (40) रिस्कू-09, उदयपुर, सागरमाथा, नेपाल के ललितपुर का निवासी बताया गया है। पूछताछ के दौरान पता चला कि पाकिस्तानी नागरिक की दुबई में एक सुरक्षा कंपनी है और वह नेपाल से लोगों को काम पर रखता है। नेपाली नागरिक हिमालयन गोरखा एचआर नामक एक मैनपावर कंपनी चलाते हैं और पाकिस्तानी नागरिक के साथ मिलकर काम करते हैं।18 जुलाई को पाकिस्तानी नागरिक काठमांडू पहुंचा और वह कार से इटहारी में काम पर रखने के लिए साक्षात्कार के लिए आया था। शुक्रवार को साक्षात्कार पूरा होने के बाद तीनों इलाम के लिए रवाना हुए थे। इस बीच रास्ते में उनकी कार खराब हो गई कार की मरम्मत करानी थी इसलिए वे भारत – नेपाल सीमा व खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के पानीटंकी में ठीक कराने का फैसला किया। इसके बाद शुक्रवार की शाम छः बजे कार ठीक कराने के लिए पानीटंकी बॉर्डर पार करने के दौरान पिलर संख्या 90/1 से भारत के अंदर लगभग 400 मीटर के क्षेत्र में प्रवेश कर गए। इसी दौरान पानीटंकी के न्यू ब्रिज पर तैनात एसएसबी की बीआईटी कर्मियों ने तीनों को पकड़ लिया। एसएसबी अपनी सारी आवश्यक कार्रवाई पश्चात हिरासत में लिए पाकिस्तानी समेत तीनों को खोरीबाड़ी थाना पुलिस के हवाले कर दिया । पुलिस तीनों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद शनिवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है।
पहले भी पकड़ा जा चुका है दो पाकिस्तानी महिलाएं
बीते साल 14 नवंबर 2023 को भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 41 वीं वाहिनी के जवानों ने नेपाल से भारत आ रहे एक पाकिस्तानी मां-बेटा को पकड़ा था। पाकिस्तानी महिला का नाम शाइस्ता हनीफ(62) और उसका बेटा का नाम मोहम्मद आर्यन (11) बताया गया था।दोनों पाकिस्तान के कराची शहर के रहने वाले बताए गए थे। एसएसबी ने चेकिंग के दौरान इसके पास से पाकिस्तानी पासपोर्ट भी बरामद किया। लेकिन उसके पास भारत आने के लिए भारत का वीजा नहीं था। इसके बाद एसएसबी उन दोनों को पकड़ा लिया और कागजी कार्रवाई करने के बाद दोनों पाकिस्तानी को खोरीबाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं 1 नवंबर 2022 को भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 41 वीं वाहिनी के भातगांव कंपनी के जवानों ने एक फरीद मल्लिक नामक पाकिस्तानी महिला को पकड़ा था और बाद में गलगलिया पुलिस के हवाले कर दिया था। फरीदा मल्लिक बागडोगरा एयरपोर्ट से एक टैक्सी पर सवार होकर गलगलिया स्थित भातगांव पहुंची थी और सीमा पार नेपाल जा रही थी।इसी दौरान भातगांव कंपनी के जवानों ने महिला को रोककर पुछताछ की और पुछताछ के दौरान उसने अपना नाम सना अख्तर बताया था एसएसबी की सख्ती बरतने पर उसने स्वीकार किया कि वह पाकिस्तान की रहने वाली है और उसका नाम फरीदा मल्लिक है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



