दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 13 मार्च 2024 नवीनगर थाना क्षेत्र के खरौंधा गांव से 3 एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एस आई नागेंद्र प्रसाद एवं सशस्त्र बल ने खरौँधा गांव निवासी चंद्रदिप सिंह के तीन पुत्रों जयराम सिंह, बलराम सिंह, और योगेश सिंह को उन लोगों के घर से गिरफ्तार किया है। मामले में थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि उक्त तीनों पर कोर्ट से वारंट निर्गत था काफी दिनों से फरार चल रहे थे।गुप्त सूचना के आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



