google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा वापस लिया, 12 प्रत्याशी आमने-सामने 26 को मतदान

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
दिनांक 08.04.2024 को नामांकन वापस करने की तिथि थी। जिसमें पूर्व से पर्चा दाखिल किए तीन उम्मीदवार प्रदीप बैठा,मो. जाफर हुसैन एवं
दिलीप पासवान ने नामांकन पर्चा वापस लिया।तीन उम्मीदवारों के नाम वापस लेने के उपरांत,किशनगंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से कुल पंद्रह(15) प्रत्याशियों में अब मात्र बारह(12)उम्मीदवार ही शेष बचे हैं।जिनका भाग्य का फैसला किशनगंज जिला के वोटरों द्वारा दिनांक 26 अप्रैल को किया जाएगा। गौरतलब हो कि दिनांक:-26-04-2024 को किशनगंज में लोकसभा का चुनाव निर्धारित है।नामांकन वापसी की संपूर्ण प्रक्रिया में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला के अलावा जिले के विभिन्न पदाधिकारी गण यथा मनोज कुमार रजक जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,श्रीमती परवीन जहां उप निर्वाचन पदाधिकारी,अमरेंद्र कुमार पंकज अपर समाहर्ता, कुंदन कुमार सिंह जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी-सह जिला योजना पदाधिकारी- सह-विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय प्रशाखा के साथ समाहरणालय के अन्य कर्मी भी उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)