google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बाजार करने गए फ़ाग गांव के तीन बच्चे लापता, थाने में दिया आवेदन।

समाज जागरण, सुखेन्द्र कुमार संवाददाता गोह प्रखंड

औरंगाबाद (बिहार) गोह थाना क्षेत्र के अजान गांव से बाजार निकले तीन मासूम पिछले दो दिनों से लापता है। परिजनों में बच्चों के लापता होने के बाद अनहोनी की चिंता बढ़ गई है। लापता मासूमों में अजान गांव निवासी मुनीब साव का पुत्र राहुल कुमार (12), स्व० राजेंद्र ठाकुर का पुत्र नीरज कुमार (10) व कईल प्रजापति का पुत्र नीरज कुमार उम्र 8 वर्ष है। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन खबर प्रेषण तक बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार तीनों बच्चे अपने घर से शनिवार को गोह बाजार के लिए निकले थें, इसके बाद देर शाम तक वापस नहीं लौटे। इसे लेकर राहुल कुमार के पिता मुनीब साव ने गोह थाने में आवेदन देकर अपने पुत्र व दो अन्य बच्चे की अनहोनी और अप्रिय घटना की आशंका जताते हुए पुत्र बरामदगी तथा इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। समाचार प्रेषण तक गायब हुए तीनों बच्चों के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)