दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश
ईचागढ़ : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के
भुइयांडीह ग्राम में क्रिसमस पर्व के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव पूरे उत्साह और उल्लास के साथ जारी है। महोत्सव के दूसरे दिन पारंपरिक झूमर नृत्य का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
झूमर नृत्य कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने फीता काटकर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड की लोकसंस्कृति हमारी पहचान है और ऐसे आयोजनों से पारंपरिक कला को नई पहचान मिलती है।
झूमर नृत्य की प्रस्तुति झूमर टीम सुलोचना (दीपक महतो) द्वारा दी गई, जो बारीपदा उड़ीसा की टीम ने संगीत से माहौल को और भी जीवंत बना दिया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।
महोत्सव के दौरान मेला, खान-पान और मनोरंजन की भी समुचित व्यवस्था की गई है। आयोजकों के अनुसार तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव के अंतिम दिन कल पारंपरिक छऊ नृत्य का आयोजन किया जाएगा, जिसे लेकर क्षेत्र में खास उत्साह है। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों की अहम भूमिका रही।
इस अवसर पर चांडिल प्रखंड की जिला परिषद सदस्य पिंकी लायक, झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य ओम प्रकाश लायक, केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, झामुमो नेता दिलीप महतो, लक्खी चरण महतो, बादल महतो, आसनबनी उपमुखिया प्रदीप महतो, सहरबेड़ा ग्राम प्रधान रवींद्रनाथ तंतुबाई, विष्णुपद गोप एवं शंकर लायक , प्रकाश प्रमाणिक आदि उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



