google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दो बाइकों के टक्कर में तीन घायल

अनिल कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण

डाला/ सोनभद्र। हाथी नाला थाना से महज लगभग पांच सौ मीटर पहले दो बाइक सवार आपस भिड़ंत गए जिसमें कुल तीन लोग घायल हो गए मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दोपहर लगभग एक बजे हाथी नाला थाना से महज लगभग पांच सौ मीटर पहले एक बाइक सवार तेज बली पुत्र राधे श्याम निवासी कटौली दुद्धी कोटा गांव से अपने घर दुद्धी जा रहा था और विपरित दिशा से आ रही दुसरे बाइक सवार अंरगपानी म्योरपुर निवासी जगनरायण पुत्र छोटे लाल ने पहले बाइक सवार को जोर दार टक्कर मार दिया जिसमें कुल तीन लोग घायल हो गए वहीं राहगीरों ने तीनों को पास के ही निजि क्लीनिक इलाज करवाया गया दोनों आपसी बातचीत कर अपने घर को चले गए वहीं इस घटना की जानकारी हाथी नाला के पुलिस को नहीं मिली। जहा घायल में तेजबली के साथ एक अज्ञात जो कि एक बाइक पर सवार थे, और दुसरे बाइक पर जगनरायण सवार रहा जो तीनों घायल हो गए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)