अनिल कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण
डाला/ सोनभद्र। स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला बारी ओवर ब्रिज के पास स्थित सुभाष पेट्रोल टंकी के सामने शुक्रवार को सुबह लगभग 5:30 बजे डाला से चोपन के तरफ जा रहे बाइक सवार को हाईवा गाडी घूमने के चक्कर में बाइक को साइड से जोरदार टक्कर मार दिया मौके से हाइवा फरार हो गया जानकारी के मुताबिक एक बाइक पर तीन लोग सवार पर रोहित पुत्र रामदुलारे उम्र 26 वर्ष निवासी जवारीडाड, किशन कुमार परौहा पुत्र अजय कुमार परोहा उम्र 25 वर्ष निवासी अमादार गांव आमदरा सतना मध्य प्रदेश, अनूप तिवारी पुत्र उमेश प्रसाद तिवारी उम्र 22 वर्ष निवासी रिंगरा पोस्ट तहसील मैहर सतना मध्य प्रदेश सवार होकर डाला से चोपन के तरफ जा रहें थे और सड़क दुघर्टना के शिकार हो गया वहीं सूचना पाकर मौके पहुंची पीआरबी 112 की पुलिस व डाला पुलिस ने स्थानीय लोगों के मदद से एंबुलेंस की सहायता से चोपन अस्पताल भेज दिया गया जहां चिकित्सकों ने घायलों की स्थिति नाजुक देखते हुए तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जिसके उपरांत वहीं घायल रोहित को जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और दो लोग को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



