google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आकाशीय बिजली गिरने से जनपद के अलग अलग हिस्सों में तीन की मौत

समाज जागरण शशिकांत ओझा, ब्यूरो चीफ, बलिया
बलिया : अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बारिश के दौरान गिरी बिजली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे के बाद से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा है। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।
पकड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रसादपुर में तेज बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बहेरा के पास भोला चौहान (55) निवासी प्रसादपुर की मौत हो गयी। भोला अपनी भैंस लेकर चराने गये थे। भोला की मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। उधर, फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव निवासी ददन खरवार (55) की गांव के पास ही खेत में धान की रोपाई करवाने के दौरान खेत में बिजली गिर गई। चपेट में आने से दद्दन गंभीर रुप से झुलस गया। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने ददन को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मनियर थाना क्षेत्र के उदईपुर गांव में शनिवार को खेत में काम कर रहे छट्ठू प्रजापति (50) पुत्र राधा किसुन प्रजापति बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर एसडीएम बांसडीह राजेश कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति की मौत से मृतक की पत्नी राधिका देवी, पुत्र शनि, पुत्री पूजा व सपना का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रस्तुति– शशिकांत ओझा, ब्यूरो चीफ, बलिया


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)