चोरी की घटना कारित करने वाली 03 वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे चोरी का आभूषण बरामद

समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के कुशल निर्देशन में थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 66/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस में वांछित 03 अभियुक्ताओं को मुखबिर खास की सूचना पर आज दिनांक 05.04.2026 को हड़बिनवा तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से चोरी के आभूषण बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ताओं के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए नियमानुसार माननीय न्यायालय रवाना किया गया।”


गिरफ्तार अभियुक्ताओ का विवरण 01.मौसम पत्नी मनोज निवासी ग्राम खलासपुर,थाना भभुआ,जनपद कैमूर (बिहार), 02.रमिता पत्नी चन्दन निवासी ग्राम भगवानपुर, थाना भगवानपुर, जनपद भभुआ (बिहार), 03.खुशबू पुत्री स्व0 सिघई निवासी ग्राम भगवानपुर, मुण्डेश्वरी मंदिर के पास, थाना भगवानपुर, जनपद भभुआ (बिहार)।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)