समाज जागरण* राजगढ़ मीरजापुर/ विकासखंड राजगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। बस उसे निखारने की आवश्यकता है। क्षेत्र पंचायत सदस्य उत्कर्ष मौर्य ने छात्रों को निखारने में कोई कसर नहीं छोड़ा। बराबर उन छात्रों को प्रोत्साहन दिया। जिससे आज नए मुकाम पर जाने के लिए परिवार जनों ने उनका आभार जताया। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका बास्केटबॉल प्रतिस्पर्धा का आयोजन निर्धारित है।
इस प्रतियोगिता में प्रदेश स्तरीय मंडल स्तर पर टीमों का चयन किया गया है। उक्त क्रम में मिर्जापुर मंडल की 12 सदस्यी बालिका टीम लूसा रेलवे स्टेशन से रविवार को सुबह में रवाना हुई। टीम को लूसा रेलवे स्टेशन पर उत्कर्ष सेवा समिति के अध्यक्ष उत्कर्ष मौर्य उर्फ राजू नेता ने टीम के सभी खिलाड़ियों को गुलदस्ता व कॉपी और कलम देकर सम्मानित किया। उत्कर्ष सेवा समिति खेल के क्षेत्र में ग्रामीण स्तर पर खिलाड़ियों को निशुल्क खेल सामग्री एवं संसाधन उपलब्ध करते रहता है। राजगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण युवक युवतिया उत्कर्ष सेवा समिति के सहयोग से खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।

उत्कर्ष सेवा समिति खेल के साथ-साथ समाज के गरीब दलित शोषित वर्ग के छात्र-छात्राओं को अध्ययन सामग्री विद्यालयों में जाकर वितरित किया जाता है। टीम के कोच प्रदुमन कुमार बाबा व विमलेश कुमार के साथ
सभी सदस्यी टीम में निधि, कुसुम, पिंकी शालिनी यादव काजल यादव, संध्या, आरुचि, अंशिका, आंचल ,अनुष्का, शिवानी, रिंकी, आनसी, श्रेया प्रमुख रूप से सम्मिलित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



