google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*लखीसराय में तीन दिवसीय  प्रवासी सम्मान दिवस को सफल बनाने को लेकर डीएम मिथिलेश मिश्र ने की बड़ी बैठक*

देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों से पहुंचेंगे,बड़ी संख्या में प्रवासी,तैयारी जोरों पर*


*सरफ़राज़ आलम*

लखीसराय!डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में जिला प्रशासन, लखीसराय की तरफ से दिनांक 09-11 जनवरी, 2025 तक आयोजित होने वाले प्रवासी सम्मान दिवस,लखीसराय के आयोजन से संबंधित आवश्यक तैयारीयों को लेकर बैठक आयोजित की गई।

प्रवासी सम्मान दिवस कार्यक्रम का आयोजन लखीसराय जिला पदाधिकारी, मिथिलेश मिश्र के द्वारा की जाने वाली एक अनूठी पहल है।

प्रवासी सम्मान दिवस, लखीसराय का थीम Reconnect Lakhisarai है।

इस अनोखी पहल से डीएम  मिथिलेश मिश्र द्वारा इस क्षेत्र के निवासी जो अभी प्रवासी के तौर पर दुनिया के अलग-अलग स्थानों पर निवास कर रहे हैं,उन्हें अपनी मातृभूमि से जुड़ने एवं यहां के निवासियों के लिए कुछ अच्छा कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

बैठक में प्रवासी सम्मान दिवस के सफल आयोजन हेतु डीएम द्वारा आवश्यक निर्देश दिया गया।

प्रवासी सम्मान दिवस के आयोजन हेतु एडीएम सुधांशु शेखर की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है। समिति के नोडल पदाधिकारी वरीय उप समाहर्ता शशि कुमार है। समिति के सदस्य के रूप में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन, निर्देशक,जिला ग्रामीण विकास अभिकरण  नीरज कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम इत्यादि हैं।

बैठक में अपर समाहर्ता सुधांशु शेखर, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी ओम प्रकाश सिंह, नोडल पदाधिकारी प्रवासी सम्मान दिवस शशि कुमार,जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री मृणाल रंजन एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)