•~सहकारिता टीम का वसूली हेतु बभनी क्षेत्र मे सघन दौरा
अवधेश कुमार गुप्ता/ समाज जागरण
सोनभद्र। सहकारी बकाये की वसूली हेतु सहकारिता विभाग की वसूली टीम बुधवार को बभनी और खातोमहुआ बीपैक्स क्षेत्र के भ्रमण पर रही। एडीसीओ दुद्धी अजय कुमार के नेतृत्व मे सहकारिता विभाग की टीम ने बकायेदारो और डिमांड कर्जदारो पर दबाव डाला।प्रयास का प्रतिफल भी संतोषजनक रहा। दिन भर मे लगभग पौने तीन लाख की वसूली हुई। एडीसीओ अजय कुमार ने ऋणी सदस्यो से कहा कि सहकारिता की योजनाओ का लाभ पाने के लिए आपको समय से अपने ऋणों का भुगतान करना होगा।
शाखा प्रबंधक नागेंद्र शर्मा ने कहा कि धरती पर सबसे सस्ता कर्ज जिला सहकारीबैंक और बीपैक्स देता है। इस सुविधा को जन जन तक पहुंचाने के लिए अन्नदाता को भी हमारा सहयोग करना होगा। टीम मे शाखाप्रबंधक बभनी नागेंद्र शर्मा,सचिव शिवप्रसाद इत्यादि रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



