google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हिटवेव से पशुओ को बचाने के लिए पशुपालक गुड़ और नमक का शर्बत पिलाये: डॉ0 आशीष वर्मा

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, जिससे पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। इस भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से पशुओं को बचाने के लिए पशु चिकित्साधिकारी हरहुआ आशीष वर्मा ने पशुपालकों को महत्व पूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से गुड़ और नमक का घोल पिलाने की सलाह दी।


डॉ0वर्मा ने बताया कि पशुओं को सीधी धूप से बचाना चाहिए और उन्हें हमेशा छायादार जगह पर बांधना चाहिए। दिन में पर्याप्त मात्रा में ताजा और ठंडा पानी पिलाना आवश्यक है। प्रतिदिन गुड़ और नमक का घोल (शर्बत) पिलाने से पशुओं को डिहाइड्रेशन से बचाया जा सकता है।


संभव हो तो पशुशाला में कूलर या ग्रीन पर्दा लगाकर पानी का छिड़काव करें। पशुओं को धूप में चरने के लिए बिल्कुल न छोड़ें, क्योंकि इससे उन्हें लू लगने का खतरा बढ़ जाता है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अगले दो महीने किलनी (टिक) का प्रकोप बहुत अधिक होता है। तेज गर्मी के कारण किलनी को मारने के लिए शरीर पर दवाइयां लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे पशु बीमार हो सकते हैं। किलनी को खत्म करने के लिए टिकिया खिलाना अधिक सुरक्षित रहेगा।


पशुओं में अत्यधिक हांफना, शरीर का तापमान बढ़ना या दस्त जैसे किसी भी बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत पशु चिकित्सालय में डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)