आज दिनांक 10 सितंबर 2025 को भारतीय किसान यूनियन मंच की मासिक मीटिंग आहूत की गई।

जिसमें संगठन की रणनीति पर चर्चा हुई जैसा कि आपको विदित है कि पिछले महीने 28 अगस्त को भारतीय किसान यूनियन मंच ने नोएडा प्राधिकरण पर धरना प्रदर्शन किया था तथा किसानों के काम न होने पर नाराजगी जताई थी व धरने को अनिश्चितकालीन करने पर आमादा थे परंतु डीपीपी नोएडा ने यह कहकर धरना समाप्त कराया कि आने वाले सप्ताह में नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम आपके साथ मीटिंग करेंगे।
उस दिन नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ संजय खत्री जी के साथ भारतीय किसान यूनियन मंच की मीटिंग हुई तथा बोला गया की सीईओ लोकेश एम किसानों के कुछ काम करवाने के बाद ही मीटिंग करेंगे परंतु आज एक महीना बीत जाने के बाद भी इस तरह की कोई मीटिंग नहीं हुई।
भारतीय किसान यूनियन मंच ने कार्य करने के लिए कुछ समय देने पर सहमति बनी परंतु एक भी कार्य पर प्रगति नहीं हुई तथा प्राधिकरण का रवैया किसानों के लिए लगातार नकारात्मक रहा है।
प्राधिकरण के अधिकारी दो दो साल से फाइलों को घूम रहे हैं और किए जाने वाले कार्य पर भी वार्ता और क्वेरी लगाकर किसानों को प्रताड़ित कर रहे हैं तथा किसानों का मानसिक व आर्थिक शोषण कर रहे हैं।

एक तरफ जहां मुख्यमंत्री महोदय ने बोला है कि तीन दिन से ज्यादा एक भी फाइल किसी टेबल पर नहीं रहेगी परंतु यहां पर फाइलों को दो-दो साल तक लगातार घुमाया जा रहा है।

पिछले 9 वर्षों में दर्जनों बार धरना प्रदर्शन के बाद भी प्राधिकरण के कान पर कोई जू नहीं रेंगी और हर बार जब जिले में कोई बड़े नेता ओर मंत्री आते हैं तो किसान संगठनों से अपेक्षा की जाती है कि वह किसी नेता के कार्यक्रम में न पहुंचे परंतु भारतीय किसान यूनियन मंच चेतावनी देता है कि अगर नोएडा प्राधिकरण अब हमारे काम नहीं करता है तो नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर लगातार धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा तथा मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री जो भी व्यक्ति गौतम बुद्ध नगर आएगा उसके कार्यक्रम की तरफ नोएडा के 81 गांव के किसान भारतीय किसान यूनियन मंच के नेतृत्व में कूच करेंगे क्योंकि इनकी कथनी व करनी करने में संपूर्ण अंतर है।
किसानों अब मुख्यमंत्री जी से संवाद करना चाहते है और हमें संवाद से रोका जाता है तो कार्यक्रम स्थल की तरफ कूच का करेंगे।
जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व नोएडा प्राधिकरण की होगी।
डीसीपी 1 नोएडा ने धरना प्रदर्शन उठवाया था कल उनसे भी मुलाकात करने की बात पर सहमति बनी।
भारतीय किसान यूनियन मंच किसानों को इस तरह लूटने पिटते नहीं देख सकता और अब नोएडा प्राधिकरण पर आक्रामक रवैया के साथ धरना प्रदर्शन के लिए तैयार है।
कई बार पुलिस कमिश्नर महोदय, डीएम कार्यालय तथा आदि उच्च अधिकारियों के कहने पर धरना प्रदर्शन रोक दिया जाता था परंतु नोएडा प्राधिकरण किसी भी जिम्मेदारी को नहीं उठा रहा है और संपूर्ण शासन प्रशासन व सरकार को ठेंगा दिखा रहा है।
नोएडा प्राधिकरण को किसानों के साथ किए गए करारों को पूर्ण करना होगा या वर्तमान में तैनात अधिकारियों को नोएडा छोड़कर जाना होगा।
डीसीपी सर के साथ मीटिंग के बाद तुरंत नोएडा प्राधिकरण की तरफ अगले दिन कूच किया जाएगा।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)