google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

तिरुलडीह में पारंपरिक फोदी खेल का आयोजन, दर्जनों खिलाड़ी हुए पुरस्कृत

सभी को इस परम्परा को बचाये रखने की है जरुरत : रमेश कुईरी

दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश

ईचागढ़ : सरायकेला जिला अंतर्गत कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के तिरुलडीह में मंगलवार को मकर संक्रांति के अवसर पर पारंपरिक फोदी खेल का आयोजन किया गया। जहां इस खेल में तिरुलडीह, गुंदलीडीह, सिरकाडीह, कुदा सहित आसपास के कई गांवों के सैकड़ो लोग शामिल हुए। इस दौरान वरिष्ठ फोदी खिलाड़ी रमेश कुईरी, हीरालाल कुईरी, नबो महतो, शिवनंदन कुईरी, सहदेव महतो, सहदेव कुईरी, उपेन कुईरी भी शामिल हुए। खेल के दौरान लोग काफी उत्सुक दिखे। खेल के समापन के बाद उत्कृष्ट फोदी खेलने वाले खिलाड़ियो व वरिष्ठ खिलाड़ियों को परितोषिक देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान लोगो ने पारंपरिक फोदी खेल को बचाये रखने का संकल्प लिया और आने वाले सालों में इसे और भव्य तरीके से करने का भी बातें कहा। इस दौरान वरिष्ठ फोदी खिलाड़ी रमेश कुईरी ने कहा कि फोदी खेल पुराणनिक खेल है। फोदी खेल से गांव में लोगों के बीच एकजुटता बनी रहती है। और यह खेल हर वर्ष मकर संक्रांति के दिन होते आया है। उन्होंने कहा कि हम सभी को इस परम्परा को बचाये रखने की आवश्यकता है। गांव के युवाओं ने इसे बचाये रखा है, यह काबिले तारीफ है। पुरस्कार वितरण समारोह को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो, तिरुलडीह पंचायत के मुखिया रामबालक सिंह मुंडा, समाजसेवी बिजय कुईरी ने भी संबोंधित किया। मौक़े पर गुंदलीडीह के ग्राम प्रधान सागर महतो, शेर मोहम्मद, नबो महतो, कबीर अहमद, सुनील महतो, गोदाधर महतो कालो महतो, मुन्ना महतो, लाल साई कर्मकार, किरीटी कुईरी, निरंजन तंतुबाई, संतोष कुईरी, लालटू प्रामाणिक, बाबलू प्रामाणिक, जीतेंन महतो आदि उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)