दैनिक समाज जागरण प्रतिनिधि बिक्रमगंज रोहतास
बिक्रमगंज अंचल कार्यालय से स्थानांतरित पांच कर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर स्थानांतरित कर्मियों के कार्यों व व्यवहार की सराहना करते हुए अंचल पदाधिकारी रजत कुमार वर्णवाल ने उन्हें शुभकामनाएं दिया।स्थानांतरित कर्मी आशीष कुमार उपाध्याय,गौतम कुमार,लिपिक गुड्डू कुमार, प्रधान लिपिक ब्रजेश सिंह, अमीन रोही कुमारी ने भी यहां के सहकर्मियों के सहयोग व कुशल व्यवहार की चर्चा करते हुए यहां के अपने कार्यकाल को अविस्मरणीय बताया। इस अवसर पर बीडीओ अमित प्रताप सिंह,सेवानिवृत्त प्रधान लिपिक विद्याधर सिंह,राजस्व कर्मचारी जितेन्द्र कुमार, राजेश कुमार,प्रीतम कुमार,राजीव कुमार,मिथलेश कुमार, शिव शंकर सिंह आदि थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



